पढाई में मन कैसे लगाए नए 10 आसान तरीके | Padhai me man kaise lagaye

Padhai Me Man Kaise Lagaye : नमस्कार दोस्तों अगर आप कभी पढ़ने बैठते हैं तो आपको पढ़ाई करने में आलस आता है या फिर आपका मन पढ़ाई करने में नहीं लगता है। तो आपको कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपनी पढ़ाई को बहुत ही आसान तरीके से करने लगेंगे।

    
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   

पढ़ाई में मन कैसे लगाए यह सवाल बहुत से विद्यार्थियों का होता है और बहुत कम ही लोग इसके सही नियम बताते हैं। लेकिन कुछ विद्यार्थी उन नियमों का पालन कुछ दिन ही करते हैं और फिर बाद में वह अपनी पढ़ाई को उतना महत्व नहीं देते हैं। इसकी वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। लेकिन आज मैं आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाला हूं जो आपके जीवन में बहुत  महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

padhai me man kaise lagaye in hindi

पढ़ाई में मन कैसे लगाए | Padhai me man kaise lagaye

अगर आप यह सोचते हैं कि एग्जाम में तो हम पास हो जाएंगे तो ऐसा सोचना आपका गलत है क्योंकि आप एग्जाम तो जैसे तैसे पास कर लेंगे। लेकिन आपके उतने अच्छे मार्क्स नहीं होंगे जिससे आपको कोई जॉब मिल सकती है। ऐसे में आपकी डिग्री का कोई महत्व नहीं रहेगा और आपकी डिग्री बेकार हो जाएगी। अगर आप एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपको पढ़ाई नियमित रूप से सही तरीके से करना होगा। जिससे आपको अच्छी जॉब मिलेगी और समाज में भी सम्मान मिलेगा और आने वाले समय में आपको किसी भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

मैं यह जानकारी आपको इसलिए बता रहा हूं कि इस जानकारी से आपके मन में प्रभाव पड़ेगा और आप अपनी पढ़ाई को सही तरीके से पूरा कर सकेंगे। आप अगर किसी के दबाब में आकर पढ़ाई करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि आप मन लगाकर पढ़ाई नहीं करोगे तो आपकी पढ़ाई ज्यादा दिनों तक नहीं रुक सकेगी क्योंकि सब कुछ आप भूल जाओगे जो आपने पढ़ा था। यदि आपने कोई प्रश्न सही प्रकार से याद किया है तो उसका उत्तर आप निश्चित होकर दे सकते हैं।

क्यूंकि यदि कोई व्यक्ति अपने मन के अनुसार कोई काम करता है तो उसे उस काम/चीज के बारे में जानकारी लेने की अलग ही इच्छा होती है जिसे वह अपने दिमाग के द्वारा याद करता है और वह उसका उत्तर उसके दिमाग में बैठ जाता है। जिसे वह बहुत दिनों तक उस चीज को याद रख सकता है। अपने स्मार्ट और टैलेंटेड बच्चों को तो जरूर ही देखा होगा की उन्हें बहुत सारे प्रश्नों के उत्तर याद रहते है। क्यूंकि वह लोग अपनी पढाई मन लगाकर करते है और ये जानकरी में आपके के लिए बता रहा हूँ और निचे में कुछ आसान तरिके है जिन्हें फॉलो करने के बाद आपका भी पढ़ने में मन लगने लगेगा।

पढ़ाई में मन लगाने के नए 10 आसान तरिके

आप यह तो अच्छी तरीके से जानते होंगे कि जो मेहनत करते है वह एक दिन सफल व्यक्ति बन सकते है। तो क्यों ना हम पढाई के माध्यम से एक सफल व्यक्ति बने और ऐसा भी कहा जाता है की पढ़ाई के बिना कुछ नहीं हो सकता जो की 100% सच है। अगर आप बिना पढ़े-लिखे भी अच्छे पैसे कमाने लगते हैं तो आपको कहीं ना कहीं पढ़ाई का ज्ञान न होने से घाट चला जाता है। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं यह बात सत्य है।

इसीलिए हमें पढ़ाई करने के तरिके आना चाहिए कयुंकी बहुत से ऐसे विद्यार्थी है जो अपनी पढाई को सही प्रकार से कर लेते है। लेकिन कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होते है जिन्हे ये सब जानकारी होने के बाद पढ़ने का मन तो करता है लेकिन उन्हें सही तरीका मालूम नहीं होता है। जिससे वह अपनी पढाई को सही प्रकार से नहीं कर पाते है। इसीलिए हमने नीचे कुछ सरल और आसान तरिके बातये है जो आपको पढ़ाई करने की एक नई दिशा की ओर आकर्षित करते हैं।

पढ़ाई के लिए सही स्थान चुनें

अगर आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आपको पढ़ाई करने के लिए एक सही स्थान चुनें । यहां किसी प्रकार का शोर सराव या कोई फालतू आवाज ना आए और पढाई का स्थान सफल सुथरा हो उस स्थान पर आपको कोई परेशान ना करे।

इस स्थान पर आप शांत आवस्था मन केंद्रित करके अपनी पढ़ाई कर पाएंगे इस प्रकार पढ़ाई करने से आपकी पढ़ाई में सुधार होगा और आप अच्छी पढ़ाई कर पाओगे।

पढ़ाई नियमित रूप से करे

आपको पता ही होगा कि जो व्यक्ति अपने काम को मन और नियमित रूप से करता है तो उसका काम बहुत ही अच्छे से हो जाता है। ऐसा ही हिसाब कुछ पढ़ाई का भी है अगर आप नियम के अनुसार रोज पढ़ाई करते हो तो आपका पढ़ाई में भी मन लगेगा और पढ़ाई से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त होगी। आपको पढ़ाई का एक टाइम टेबल सेट कर लेना है कि मुझे इस टाइम पर पढ़ाई करनी है तो करनी है आपको यह धारणा बनानी होगी जिससे आप अच्छी पढ़ाई कर सकते है। 

जब भी आप पढाई करने बैठो तो 45 मिनट तक पढ़ाई करने बाद 5-10 मिनट के लिए अपने दिमाग को आराम दे। लेकिन इस 5-10 मिनट के आराम मे आपको फोन/टीवी बिलकुल नहीं देखनी है। हमारे दिमाग में एक साथ 45 मिंट तक याद करने की छमता होती है यदि आप किसी बुक को 45 मिनट से अधिक पढ़ते है तो आपको 45 मिनट के बाद जो भी याद किया है वो आपको उतने अच्छा से याद नहीं रहेगा। इसीलिए आप 45 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें उसके बाद पुनः पढ़ाई को प्रारंभ करें।

पढ़ाई समूह बनाकर करें

अगर आप अकेला पढ़ना पसंद नहीं करते हो तो आप अपने दोस्तों के साथ एक समूह बनाकर पढ़ सकते हैं। जो पढ़ाई में मन लगाने का सबसे सही और अच्छा तरीका है लेकिन आप उन्हें दोस्तों के साथ ग्रुप में पढ़ाई करें जो पहले से ही पढ़ाई में आपसे बेहतर हो क्योंकि जो पढ़ाई करने में स्मार्ट होते हैं उनको पढ़ाई करने के तरीके मालूम होते हैं।

आप हमेशा यह कोशिश करें कि अच्छे दोस्तों के साथ समूह बनाकर पढ़ाई करें क्योंकि उससे आपको एक मोटिवेशन मिलेगा। आप समूह में जब पढ़ाई करेंगे तो आपका दोस्त आपसे बेहतर कर सकता है तो आप यह सोचोगे की मैं भी उनसे बेहतर कर सकता हूं। अगर अच्छे दोस्तों के साथ पढ़ाई करते हैं तो आपको एक फायदा यह होता है कि अगर आपको कोई प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहा है तो आप अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

पढ़ाई के लिए नोट्स बनाये

अगर आपके स्कूल और कॉलेज में नोटस् बन बनाए जाते है तो ये अच्छी बात है। कयुंकी अगर आप नोटस् तैयार करते है तो आपका पहला फायदा है की आपको जल्दी ही सारे प्रश्न याद हो जायेगा और दूसरा फायदा आपकी हैंड राइटिंग सुधर जाएगी। यदि आप वह प्रश्न याद करते हैं और वही प्रश्न पेपर में आ जाते है तो आपके लिए  उन प्रश्नों का उत्तर देना आसान हो जायेगा।

पढ़ाई के समय किसी चीज पर ध्यान ना दे

आपको हमेशा पढाई के समय केवल पढाई ही करना है और किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं देना है। क्यूंकि यदि आप पढाई के समय में किसी अन्य चीज पर ध्यान करते है। तो आपका मन एक जगह पे नहीं रहता है जिससे आप कुछ ना कुछ गड बढ़ कर देते है। अगर आपको पढाई के समय कोई अन्य काम है तो पहले आप उसी काम को पूरा करने की कोसिस करें। जिसके बाद आपको कोई काम काम नहीं रहेगा उसके बाद आपको पढाई करने बैठे कयुंकी उस समय आपका मन केवल पढाई में ही लगेगा।

पढ़ाई की सामग्री व्यवस्थित रखे

पढ़ाई की सामग्री व्यवस्थित रखी ना होना सभी विद्यार्थीयों की बड़ी प्रॉब्लम होती है। क्योंकि बहुत से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का सारा सामान साथ लेकर नहीं बैठ पाते हैं। तो उन्हें बीच-बीच में उठकर अपना सामान लाना पड़ता है तो उनका मन बार-बार भटकता और समय भी बर्बाद होता है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप जिस भी विषय की पढ़ाई कर रहे हो उसे विषय की सभी सामग्री आपके पास उपस्थित रहना चाहिए। जिससे आपका मन एक जगह एकत्रित रहे और आपको बार-बार उठने की आवश्यकता ना पड़े। 

पढ़ाई से पहले नींद पूरी ले

अगर आप भी एक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी हैं और आप 5 से 6 घंटे सोते हैं और आपको उसमें भी थकान महसूस होती है या फिर आपकी नींद पूरी नहीं होती है। तो आपको अपनी नींद पूरी करना जरूरी है क्योंकि अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आपको आलस आएगा और आपका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। मेरा मतलब अब ऐसा नहीं है की आप पढाई को कम कर दें ऐसा बिलकुल नहीं करना है।

आपको अपनी पढाई को उसी तरह करना है जिस तरह आप पहले करते थे। आपको करना है कि फालतू टाइम में घूमने की बजाय अपने काम को पूरा करके पढ़ाई करने के लिए बैठ जाना है। खाने का मतलब है कि आपको अपने टाइम को इस तरह से मैनेज करना है कि आपकी पढ़ाई भी पूरी हो जाए और नींद भी पूरी हो जाए।

पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित करे

अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपका एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए कयुंकी अगर आपका लक्ष्य निर्धारित है तो आपको पढ़ाई करने में आसानी होगी क्योंकि आपका लक्ष्य निर्धारित है। तो आपको अपनी लाइफ में एक अलग ही मोटिवेशन मिलेगा और आप अपनी लाइफ में अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करके एक सक्सेसफुल व्यक्ति बन जाओगे। यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति सोच समझकर पढ़ाई करते हैं तो आप एक दिन उसे मुकाम पर पहुंच जाते हैं जिस मुकाम की आपको तलाश रहती है।

खुद का एग्जाम ले

पढ़ाई में मन लगाने का सबसे बढ़िया तरीका पढ़ाई करते समय अपना एग्जाम या टेस्ट लेते रहना चाहिए। इससे आपको उन प्रश्नों के उत्तर के बारे में पता चल जाएगा अगर आपको उन प्रश्नों के उत्तर याद नहीं है तो आप उन्हें याद कर लेंगे। आप कोशिश करें कि जितनी पढ़ाई आपने एक हफ्ते में की है उन सभी का टेस्ट आप खुद से करें इससे आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर याद हो जाएंगे और आपको पता चल जाएगा की कौन सा प्रश्न महत्वपूर्ण है कौन सा नहीं।

अच्छा खाना खाये

अगर आप एक विद्यार्थी है तो आपको अपने खाने पीने के चीजों में ध्यान देना होगा कयुंकी आप बाहर के खाने का सेवन अधिक करेंगे तो आपकी मानसिक शक्ति कमजोर हो सकती है। यदि आप शारीरक और मानसिक रूप से सही रहते है तो आपका दिमाग भी स्थिर रहता है। इसीलिए आपको हमेशा ये कोसिस करना चाइये की आप अपने घर का ही खाना खाये और पानी पर्याप्त मात्रा में पिए जिससे आपका दिमाग बिलकुल फ्रेश रहे।

अंतिम शब्द

दोस्तों हमें उम्मीद है की आपको padhai me man kaise lagaye इसकी पूरी जानकारी मिल गई होंगी। यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि आपके दोस्त भी आपके साथ-साथ पढ़ाई कर सकें और आगे बढ़ सके।

Leave a Comment