Tata Sierra EV Lanche Date in India: लौटी 90 के दशक की लेजेंड! Tata Sierra EV की लॉन्च डेट आई सामने

Tata Sierra EV Lanche Date in India: 90 के दशक की वो आइकॉनिक कार, जिसे सड़कों पर देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाया करती थी, अब एक नए और दमदार अवतार में वापसी कर रही है।

टाटा मोटर्स अपनी सबसे चर्चित और पसंदीदा कार ‘टाटा सिएरा’ (Tata Sierra) को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिएरा ईवी को लेकर ऑटोमोबाइल जगत में भारी उत्साह है और हाल ही में इस पर आए ताज़ा अपडेट्स ने कार प्रेमियों के इंतज़ार को और भी दिलचस्प बना दिया है।

कब होगी लॉन्च? टाइमलाइन आई सामने

टाटा सिएरा ईवी का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए कंपनी की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। टाटा मोटर्स के हालिया अपडेट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक लेजेंड को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27), यानी जुलाई से सितंबर 2026 के बीच आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Sierra EV Lanche Date in India 1

फिलहाल यह कार अपने ‘फाइनल टेस्टिंग फेज़’ में है और इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

500KM की शानदार रेंज और Acti.ev+ प्लेटफॉर्म

टाटा सिएरा ईवी न सिर्फ लुक्स में बल्कि पावर के मामले में भी बेमिसाल होने वाली है। यह कार टाटा के आधुनिक ‘Acti.ev+’ आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे सुरक्षित और परफॉरमेंस में शानदार बनाता है। रेंज की बात करें तो यह कार सिंगल चार्ज पर 450 किमी से 500 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। बड़े साइज की एसयूवी होने के कारण इसमें टाटा का सबसे एडवांस ईवी प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा रहा है।

डिजाइन में दिखेगी पुरानी झलक

सिएरा ईवी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्लासिक डिज़ाइन है। इसमें सिग्नेचर ‘रियर ग्लास रूफ’ और कर्व्ड डिज़ाइन को बरकरार रखा गया है, जो इसे दूसरी कारों से अलग बनाता है।

इंटीरियर होगा ‘हाई-टेक’

इसमें पहली बार ‘ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड’ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें ‘लक्ज़री लाउंज’ सीटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

कीमत और मुकाबला

भारतीय बाज़ार में टाटा सिएरा ईवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा की अपकमिंग ‘Mahindra BE.05’ से होगा। कीमत की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत ₹22 लाख से ₹25 लाख (Ex-showroom) के बीच हो सकती है। जो लोग ‘कर्व ईवी’ से ज्यादा दमदार, बोल्ड और प्रीमियम ऑफ-रोड लुक वाली गाड़ी चाहते हैं, उनके लिए यह 2026 का सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

क्या आपको यह खबर पसंद आई?

इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करने के लिए लेख को कॉपी करें।

Leave a Comment