मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है! आज, 12 जुलाई 2025 को, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त जारी कर रहे हैं। प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
आज क्या मिल रहा है?
इस बार की किस्त में महिलाओं को खास तोहफा मिलेगा। हर लाभार्थी के बैंक खाते में नियमित ₹1250 के साथ-साथ रक्षाबंधन के अवसर पर ₹250 की अतिरिक्त “शगुन” राशि भी भेजी जा रही है, जिससे कुल ₹1500 प्राप्त होंगे। यह अतिरिक्त राशि 2023 और 2024 के रक्षाबंधन पर भी बहनों को मिली थी।
इतना ही नहीं, 26 लाख से ज़्यादा बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए ₹450 की सहायता राशि भी उनके खातों में भेजी जाएगी। यह कदम घरेलू खर्चों में राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
लाड़ली बहना योजना: एक नज़र
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 मई में की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहायता प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस योजना के तहत अब तक ₹28,000 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है, जो महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रही है।
आगे क्या? राशि में बढ़ोतरी की बड़ी योजना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि में और वृद्धि करने की घोषणा की है:
- दीपावली के बाद: दीपावली के बाद भाई दूज से मासिक राशि को ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा।
- 2028 तक ₹3000: सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक यह मासिक राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह की जाए। यह महिलाओं को और अधिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मापदंड हैं।
- आवेदक महिला को मध्य प्रदेश की स्थायी निवासीजो जरूरी है।
- आवेदन महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
- यदि कोई महिला किसी अन्य सरकारी योजना से ₹1250 या उससे अधिक प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
- परिवार में कोई भी सदस्य सांसद, विधायक, सरकारी बोर्ड/निगम का सदस्य नहीं होना चाहिए, या परिवार की 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- यदि कोई महिला किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से ₹1250 से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे इस योजना के तहत ₹1250 तक की शेष राशि मिल सकती है।
आमतौर हर महीने इस योजना की राशि को10 से 15 तारीख के बीच लाभार्थियों के खाते में भी दिया जाता है, लेकिन इस साल त्योहारों को देखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही 12 जुलाई को यह राशि जारी की गई है।

Suchna Hindi is a Professional News Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of News, with a focus on dependability and News Website.