Bihar Anganwadi Vacancy 2026: बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना परीक्षा आंगनवाड़ी में 20,000 पदों पर सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म

Bihar Anganwadi Vacancy 2026: बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने राज्य की महिलाओं को नए साल का बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) निदेशालय द्वारा बिहार के आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए ‘Bihar Anganwadi Vacancy 2026’ का बिगुल फूंप दिया गया है।

राज्य में पहले से मौजूद 1 लाख 14 हजार केंद्रों के अलावा 18 हजार नए केंद्रों के संचालन के लिए 20,000 से अधिक पदों पर बम्पर बहाली होने जा रही है।

Bihar Anganwadi Vacancy 2026: 10वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें शैक्षणिक योग्यता बहुत ही सरल रखी गई है। अगर आप आंगनवाड़ी सेविका (Sevika) बनना चाहती हैं, तो आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका (Sahayika) के पद के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं कक्षा (मैट्रिक) रखी गई है। इसके अलावा, बिहार सरकार ने उन सहायिकाओं को भी तरजीह दी है जो पिछले 5 वर्षों से लगातार कार्य कर रही हैं; ऐसी अनुभवी सहायिकाएं नियमों के अनुसार सीधे सेविका के पद के लिए आवेदन कर सकेंगी।

Bihar Anganwadi Vacancy 2026: बिना परीक्षा सीधे अंकों के आधार पर होगी भर्ती

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से परेशान रहने वाली महिलाओं के लिए यह एक राहत भरी खबर है। ‘Bihar Anganwadi Vacancy 2026’ के तहत उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के जरिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से “सीधी भर्ती” के आधार पर होगा। चयन की प्रक्रिया आपकी शैक्षणिक मार्कशीट में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर निर्भर करेगी।

bihar anganwadi vacancy

स्थानीय निवासी होना अनिवार्य, जानें आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदिका को उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ के लिए वह आवेदन कर रही है। आवेदन के समय निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।

Bihar Anganwadi Vacancy 2026: आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • 1. पोर्टल पर जाएं: आधिकारिक ICDS पोर्टल पर जाकर ‘Recruitment’ टैब देखें।
  • 2. विज्ञापन डाउनलोड करें: अपने ब्लॉक की रिक्तियों के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • 3. पंजीकरण करें: आधार और मोबाइल नंबर से लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • 4. विवरण भरें: अपनी 10वीं/12वीं की अंक जानकारी सही भरें।
  • 5. दस्तावेज अपलोड करें: आवासीय और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
Official WebsiteClick here

सावधान! बिचौलियों के झांसे में न आएं

बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है। यदि कोई पैसों की मांग करता है, तो यह धोखाधड़ी है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Related Posts:

Aadhaar Supervisor Vacancy 2026: आधार केंद्र खोलने का सुनहरा मौका! 12वीं पास के लिए NSEIT ने जारी किया नया शेड्यूल, ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment