PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹11,000, केंद्र सरकार की इस स्कीम से मिलेगा सीधा लाभ; जानें स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन का तरीका

PM Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार देश की महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लेकर आती रहती है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ (PMMVY) गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

इस योजना के तहत अब महिलाओं को ₹5,000 से लेकर ₹11,000 तक की बड़ी वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जा रही है।अगर आपके घर में भी कोई खुशखबरी आने वाली है या आप एक नई माँ हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सरकार ने इस योजना के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिससे अब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ कैसे लें, कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार सुनिश्चित करना और प्रसव के समय होने वाले मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है। इस योजना को अब ‘PMMVY 2.0’ के रूप में अपडेट किया गया है।

नए नियमों की सबसे खास बात यह है कि अब सरकार न केवल पहले बच्चे के जन्म पर, बल्कि दूसरे बच्चे के रूप में लड़की होने पर भी बड़ी आर्थिक सहायता दे रही है। यह कदम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है।

किसे और कैसे मिलेंगे ₹11,000? (किस्तवार विवरण)

योजना के तहत मिलने वाली राशि को सरकार ने दो श्रेणियों में विभाजित किया है। यदि आपके घर में पहले बच्चे के बाद दूसरी संतान बेटी होती है, तो कुल लाभ ₹11,000 तक पहुंच सकता है।

1. पहले बच्चे के जन्म पर (कुल ₹5,000):

  • पहली किस्त (₹3,000): गर्भावस्था के शुरुआती 6 महीनों के भीतर जब महिला अपना पंजीकरण आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र में करा लेती है।
  • दूसरी किस्त (₹2,000): बच्चे के जन्म के बाद उसका पंजीकरण होने और 14 सप्ताह तक के सभी आवश्यक प्राथमिक टीके पूरे होने पर।

2. दूसरे बच्चे के रूप में बेटी होने पर (कुल ₹6,000):

सरकार ने बेटियों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रावधान किया है। यदि किसी महिला का दूसरा बच्चा लड़की है, तो सरकार उसे सीधे ₹6,000 की एकमुश्त किस्त प्रदान करती है।

Leave a Comment